फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Date for filling application and college-course priority in graduate courses extended

डीयू : स्नातक कोर्सेज में आवेदन व कॉलेज-कोर्स प्राथमिकता भरने की तिथि बढ़ी

Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
DU: Date for filling application and college-course priority in graduate courses extended
-नई तिथि के अनुसार, छात्र-छात्राएं अब 26 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


-सलाह, छात्र कॉलेज-कोर्स की प्राथमिकताएं नियमित आधार पर सेव करते रहें

-प्राथमिकताओं को सेव नहीं करने पर वे 27 जुलाई को ऑटो लॉक हो जाएंगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए अब तक आवेदन फॉर्म, कॉलेज व कोर्स प्राथमिकता नहीं भर सके छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। डीयू ने कॉमन सीट आवंटन प्रणाली के पहले चरण(आवेदन करने) व दूसरे चरण (कॉलेज कोर्स प्राथमिकताएं भरने) की तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 26 जुलाई तक आनलाइन आवेदन व प्राथमिकताओं का चयन कर सकते हैं। अब तक यह तिथि 24 जुलाई शाम पांच बजे तक की थी। 29 जुलाई शाम को दाखिले के लिए संभावित सिमुलेटेड सूची जारी की जाएगी। डीयू ने बाकी दाखिला शेड्यूल में बदलाव नहीं किया है।

आवेदन करने व कॉलेज कोर्स की प्राथमिकताएं भरने का छात्रों के पास यह अंतिम अवसर है। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा और वह डीयू के नियमित कॉलेजों में दाखिला नहीं ले सकेंगे। वहीं प्रशासन ने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की खिड़की को एक बार फिर से खोला है। उम्मीदवार 26 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों को एक बार के लिए दी गई है। इसमें छात्र अपने प्रोफाइल को अपडेट कर सकेंगे। इसके साथ ही ओबीसी, ईडब्लूएस, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक आवेदक व पीडब्लयूबीडी उम्मीदवार अपने अपडेटेड दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों को दुबारा अपलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लिंग, पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, श्रेणी, बदलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

सुधार सुविधा के दौरान छात्र ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताएं नियमित आधार पर सेव करते रहें। कॉमन सीट आवंटन प्रणाली पोर्टल सेव प्राथमिकताओं को 27 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑटो लॉक कर देगा। इसके बाद दाखिले के लिए एक संभावित सिमुलेटेड लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर उम्मीदवारों को अपनी दाखिले की संभावनाओं का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed