{"_id":"5f2c4f3b8ebc3e3ca74d29ce","slug":"du-approves-the-syllabi-of-four-subjects-including-english-noida-news-noi528202023","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू ने अंग्रेजी समेत चार विषयों के पाठ्यक्रम को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू ने अंग्रेजी समेत चार विषयों के पाठ्यक्रम को दी मंजूरी
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को अंग्रेजी समेत चार विषयों के पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी। डीयू ने छात्रों को हिंदी अनुवाद उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया है क्योंकि 10 अगस्त से नए सत्र की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, इतिहास तथा अंग्रेजी के पाठ्यक्रमों को मंजूरी न मिलने से शिक्षक परेशान थे कि इसके बिना वह कक्षाएं कैसे शुरू कर पाएंगे।
डीयू की पाठ्यक्रम अवलोकन समिति ने बृहस्पतिवार को बैठक कर इन विषयों के पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी। समिति के चेयरमेन महाराज पंडित ने कहा कि पाठ्यक्रमों को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ तीनों विषयों का हिंदी अनुवाद भी छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जहां तक संभव को संबंधित विभागों को यह करना चाहिए ताकि यह हर किसी के लिए सुगम हो।
उल्लेखनीय है कि इन विषयों की सामग्री को लेकर गत वर्ष दक्षिणी पंथी विचारधारा वाले शिक्षकों के संगठन ने इसे वाम पंथ से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। इसके बाद काफी विवाद हो गया था।