फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Admission race for academic session 2023-24 begins

डीयू : शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिले की दौड़ शुरू

Wed, 14 Jun 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
DU: Admission race for academic session 2023-24 begins
कुलपति प्रो योगेश सिंह ने यूजी, पीजी व पीएचडी का दाखिला पोर्टल किया लॉन्च
विज्ञापन

पीजी, पीएचडी व बीटेक के तीन नए प्रोग्राम में पंजीकरण जून के अंत में शुरु होंगे
स्नातक की 71 हजार सीटों के लिए पंजीकरण शुरु

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दाखिले की दौड़ शुरु हो गई है। स्नातक की 71 हजार सीटों के लिए बुधवार को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पंजीकरण की शुरुआत हो गई। इसके लिए डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने यूजी, पीजी, व पीएचडी दाखिले के लिए पोर्टल लांच किया। पीजी, पीएचडी व बीटेक के तीन नए कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण जून के अंतिम सप्ताह में शुरु होंगे। विश्वविद्यालय एलोकेशन कम एडमिशन के पहले राउंड की घोषणा जुलाई के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।

वहीं, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) व नॉन कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के लिए दाखिला पोर्टल लॉन्च होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो गई। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू के 68 कॉलेजों के माध्यम से 78 स्नातक और 198 बीए प्रोग्रामों ऑफर किए जा रहे हैं। स्नातक कोर्सेज में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) के मेरिट स्कोर के आधार पर होगा। स्नातक में दाखिले के लिए सीएसएएस पोर्टल https://ugadmission.uod.ac.in/ लॉन्च किया गया है। यहां से पंजीकरण किया जा सकता है। इस पंजीकरण को दो चरणों में बांटा गया है। बुधवार से शुरु हुए पहले चरण में दाखिले के इच्छुक छात्रों को अपना व्यक्तिगत विवरण और बारहवीं कक्षा में प्राप्त शैक्षणिक अंक भरने होंगे।
विज्ञापन

आवेदन में सीयूईटी का एप्लिकेशन नंबर अनिवार्य
सीएसएएस यूजी में आवेदन करने के लिए सीयूईटी यूजी का एप्लिकेशन नंबर अनिवार्य होगा। छात्र का नाम, हस्ताक्षर और फोटो सीयूईटी यूजी 2023 पोर्टल से अपने आप सीएसएएस पोर्टल पर आ जाएगा। इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। शैक्षणिक भाग में छात्र को अपने बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों को भरना होगा। सीबीएसई से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए मार्कशीट उनके डिजिलॉकर के माध्यम से ऑटो-इंटीग्रेटेड हो जाएगी। पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के छात्रों को 250 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा दूसरा चरण

सीएसएएस यूजी प्रक्रिया का दूसरा चरण सीयूईटी (यूजी) के परिणामों की घोषणा के साथ शुरू होगा। दूसरे चरण में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने सीएसएएस डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा और वरीयता भर कर इसे पूरा करना होगा। दूसरे चरण में उम्मीदवारों को बारहवीं कक्षा में उनके द्वारा अध्ययन किए गए विषयों को उन विषयों से जोडऩा होगा जिनमें वे सीयूईटी यूजी में शामिल हुए हैं। डीयू केवल सीयूईटी भाषा डोमेन पेपरों पर विचार करेगा जो छात्र द्वारा उसकी कक्षा बारहवीं में अध्ययन किए गए विषय के समान होंगे।
सलाह : अधिक संख्या में प्रोग्राम व कॉलेज का चयन करें
उम्मीदवारों के मेरिट स्कोर की गणना करने के लिए डीयू नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रदान किए गए स्कोर पर विचार करेगा। छात्र उन प्रोग्रामों को चुनने में सक्षम होंगे जिनके लिए वह योग्य हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रोग्राम व कॉलेजों का चयन करें। कॉलेज संयोजनों की वरीयता को ध्यान से प्राथमिकता देनी होगी। प्राथमिकता जमा करने से पहले उम्मीदवार को सुनिश्चित करना होगा कि वह वरीयता क्रम उसकी पसंद के अनुसार हो। वरीयता भरने की समय सीमा समाप्त होने के बाद छात्र अपनी वरीयता क्रम को बदल नहीं सकते हैं।
संभावित रैंक सूची जारी की जाएगी
वरीयता भरने के चरण के समापन के बाद एक सिम्युलेटेड (संभावित) रैंक सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस सिम्युलेटेड सूची के रैंक के आधार पर फिर से अपनी वरीयता को बदल सकेंगे। इसके बाद वरीयता को जोडऩे या हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद सीट आवंटित की जाएगी। अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवार को सीट को स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर आवंटित सीट को अस्वीकृति के रूप में लिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को कई सीटों की पेशकश की जाती है तो उसे केवल एक आवंटित सीट पर दाखिला लेना होगा। सीट स्वीकार करने के बाद कॉलेज दस्तावेज का सत्यापन करेगा और अपनी मंजूरी देगा।
छात्र को सीट को अपग्रेड करने की सुविधा भी मिलेगी। सीट स्वीकार कर दाखिला लेने पर उसे डैशबोर्ड के माध्यम से सीट को फ्रीज करना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान

1. पंजीकरण के समय छात्र को एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा।

2. छात्र को अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे माता-पिता का नाम, श्रेणी, उपश्रेणी, जाति, सुपरन्यूमैरेरी कोटा, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण भरना होगा। विवरण भरते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इन विवरणों को बदला नहीं जा सकेगा।

3. पंजीकरण में विफल रहने वालों के लिए मिड-एंट्री का प्रावधान होगा। ऐसे उम्मीदवार 1000 रुपये प्रवेश शुल्क के साथ बीच में एंट्री कर सकेंगे।

4. प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेजों को अपडेट और वैध रखें। यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका प्रमाण पत्र 31 मार्च 2023 के बाद का हो। प्रमाण पत्र नहीं होने पर कोई शपथ स्वीकार नहीं किया जाएगा।


5. सीटें खाली रहने पर विश्वविद्यालय प्रवेश के स्पॉट राउंड की घोषणा कर सकता है।

6. आवंटन के पहले दौर में सभी कॉलेज में सभी प्रोग्रामों के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 20 फीसदी और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 फीसदी अतिरिक्त आवंटन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article