{"_id":"6a204f946e1c3cb38a0abd96","slug":"dsgf-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7459-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रक्षामंत्री ने गोपाल के परिजनों से बात कर दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रक्षामंत्री ने गोपाल के परिजनों से बात कर दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
-जेवर में 15 वर्षीय छात्र की मौत के बाद लगातार गरमा रहा है मामला
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के गांव बनवासीबास में 15 वर्षीय छात्र गोपाल शर्मा की हत्या के बाद अब देश के रक्षामंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोपाल के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।
गांव बनवासीबास निवासी रवि भूषण का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को संदिग्ध रूप से लापता हो गया था। जिसके बाद 22 मई को उसका शव नजदीक के गांव रोही में एक खाली पड़े मकान में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसका खुलासा किया था और तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के खुलासे के बाद भी परिवार के लोग संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कई तथ्यों को छिपा लिया है। वास्तविक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। परिवार के लोग इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
रक्षामंत्री बोले, सीएम से करेंगे बात : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फोन करके गोपाल के परिजनों से बात की। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें सारी बात बताई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह वास्तविक आरोपी नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। परिवार के लोगों ने कहा कि वह सीएम योगी से मिलकर अपनी बात उनके सामने रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद रक्षामंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री योगी से खुद बात करेंगे।