{"_id":"6a91ab1a93b9f49e4e06c52c","slug":"dsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4660092-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर 63 में चोरी की बिजली से 10 घर हो रहे थे रोशन, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर 63 में चोरी की बिजली से 10 घर हो रहे थे रोशन, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फोटो
- 42 किलोवाट से ज्यादा की बिजली चोरी पकड़ी, शिकायत की सूचना पर पहुंची टीम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 जी के फीडर से जुड़े इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। जांच के दाैरान 10 घरों से बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में कुल 42.919 किलोवाट की बिजली चोरी सामने आई है। निगम ने बिजली चोरी करने वाले 10 लोगाें के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया प्रवर्तन दल और विभागीय टीम ने उपकेंद्र के क्षेत्र में छापेमारी की। जांच के दौरान एक के बाद एक घर में चोरी की बिजली से उपकरण चलते मिले। पूरे घर की बिजली चोरी से चलाई जा रही थी। निगम ने सभी मामलों में एंटी पावर थेफ्ट थाना सेक्टर-63 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। निगम ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन और मीटर के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करने की अपील की है।
सबसे ज्यादा 20 किलोवाट से अधिक चोरी : चेकिंग में रतन सिंह चौहान के परिसर में सबसे अधिक 20 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। यह कुल पकड़ी गई चोरी का करीब आधा हिस्सा है। अन्य 9 घरों में 1.5 से 3.4 किलोवाट तक बिजली चोरी मिली। बताया कि बिजली चोरी की सूचना बिजली मित्र पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। अपने क्षेत्र में बिजली चोरी होने की जानकारी होने उपभोक्ता पोर्टल के जरिये शिकायत कर सकते हैं।