{"_id":"6ad4e4ce1dcbe0104d05126d","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4848021-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुरुग्राम से साइबर ठगों का मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुरुग्राम से साइबर ठगों का मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम से साइबर ठगों का मददगार गिरफ्तार
-13 राज्यों में 33 प्राथमिकी दर्ज हैं, ऑनलाइन स्टोर शुरू कराने का झांसा देकर हुई थी ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गुरुग्राम से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह युवक साइबर ठगों को धोखाधड़ी की रकम खपाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसके बैंक खाते के खिलाफ देश के 13 अलग-अलग राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर निवासी मोहम्मद समीर (21) के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित को 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन स्टोर शुरू कराने का लालच दिया गया। ठगों ने विभिन्न बहानों से उसके साथ ऑनलाइन ठगी की। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तकनीकी जांच और सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर समीर को गुरुग्राम से पकड़ा गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के अलग-अलग ठगी में उपयोग में लाए जाने पर बैंक के खिलाफ कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में 5-5 शिकायतें मिली हैं। तमिलनाडु में 3 और आंध्र प्रदेश में 2 शिकायतें दर्ज हैं। बिहार, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और गुरुग्राम में 1-1 शिकायत दर्ज की गई है।साइबर क्राइम थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीपी विवेक रंजन राय ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल की जा रही है।