फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgd

Noida News: सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरी नोएडा पुलिस

Wed, 03 Jun 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
dsgd
- साल भर में 5491 वीवीआईपी पहुंचे नोएडा
विज्ञापन

- पीएम, सीएम समेत 164 जेड प्लस श्रेणी के वीवीआईपी का हुआ मूवमेंट, पुलिस का भीड़ प्रबंधन बेहतर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले एक साल में रिकॉर्ड वीवीआईपी मूवमेंट हुआ। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच जिले में कुल 5491 वीवीआईपी का जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की चुनौती को सफलतापूर्वक संभालते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। पुलिसकमिश्नरेट की तरफ से बुधवार को इसकी जानकारी दी गई है।


पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया है कि एक साल में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत देश के अन्य वीवीआईपी का नोएडा-ग्रेटर नोएडा दौरा हुआ। इसमें जेड प्लस श्रेणी के 164 विशिष्ट व्यक्तियों, विदेशी मेहमानों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों व अति विशिष्ट हस्तियों ने अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इन सभी दौरों में पुलिस की टीम अलर्ट रही और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गईं।हर कार्यक्रम से पहले एंटी-सैबोटाज चेकिंग कराई गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को सक्रिय रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed