{"_id":"6ad4c68f1fa06dbdaf0b399e","slug":"dsfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4846802-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 80 करोड़ लोन का झांसा, कारोबारी से सोना व 12 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 80 करोड़ लोन का झांसा, कारोबारी से सोना व 12 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
80 करोड़ लोन का झांसा, कारोबारी से सोना व 12 लाख रुपये की ठगी
-शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारोबार बढ़ाने के लिए 80 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 12.67 लाख रुपये और 220 ग्राम सोना ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धोखाधड़ी अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच हुई है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में करोल बाग दिल्ली निवासी कारोबारी सुसंता भुनिया ने पुलिस को बताया कि वह आभूषण कारोबार से जुड़े हैं। उन्हें अपने कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सीए प्रवीण कुमार रस्तोगी से संपर्क किया। रस्तोगी ने अगस्त 2025 में उनकी मुलाकात राहुल नामक व्यक्ति से कराई। राहुल ने भुनिया को 80 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग लोगों से मिलवाया और उनके माध्यम से बातचीत की। आरोप है कि लोन दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर उनसे अलग-अलग तारीखों में नकदी, सोने के बिस्किट और आभूषण लिए गए। कुल 12.67 लाख रुपये नकद और 220 ग्राम सोना लिया गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सभी तथ्यों पर थाना पुलिस जांच कर रही है।
सोने के बिस्किट, आभूषण व नकदी लेकर हुई ठगी : शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि लोन दिलवाने का वादा कर उससे आरोपियों ने 100 ग्राम सोने के बिस्किट और 120 ग्राम सोने के जेवर लिए गए। शिकायत में 28 सितंबर 2025 को 4.72 लाख रुपये संजय कुमार तिवारी नाम के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए जाने का भी जिक्र है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को भी रकम दी गई। जनवरी 2026 में आरोपियों ने नोएडा बुलाया। सेक्टर-19 के पास उनसे 2.85 लाख रुपये और लिए गए। इतनी रकम और सोना लेने के बावजूद भुनिया को लोन नहीं मिला।