फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 03 Oct 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने पुराने मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय से जारी किए गए वारंट के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। रबूपुरा पुलिस ने बताया कि ककोड थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी हीरा रबूपुरा क्षेत्र में वर्ष 2001 में हुई मारपीट व शांति व्यवस्था भंग करने के मामलों में काफी समय से न्यायालय से वांछित चल रहा था। शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


भाकियू लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन जारी
रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का रौनीजा गांव में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। आरोप है कि सेक्टर 22 ई स्थिति यमुना सिटी में निजी विश्वविद्यालय की ओर से लगातार भूगर्भ जल दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने के दौरान जगत सिंह, नेत्रपाल सिंह, गजब सिंह, राजन सिंह, हरिओम, सुनील भाटी, जीता ठाकुर, रोबिन भाटी, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed