फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: तीन अलग-अलग जगह मोबाइल चोरी और झपटमारी

Wed, 23 Sep 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल चोरी और झपटमारी की घटनाएं हुई है। फेज-3, सेक्टर-39 और सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में पीड़ितों के मोबाइल चोरी या झपटमारी का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-3 थाना क्षेत्र में मंगलवार को नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 निवासी अभिषेक सिंह सेक्टर-62 की ओर जा रहे थे। शिकायत के मुताबिक ग्राम बसई के पास पहुंचने पर उनका मोबाइल चोरी हो गया। अभिषेक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो लोगों ने उनका मोबाइल चोरी किया।

वहीं सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सेक्टर-44 के एफजी रोड पर टहल रहे सेक्टर-45 निवासी भानु प्रताप सिंह से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए।सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-76 निवासी निकिता पठानिया का मोबाइल ऑटो में सफर के दौरान चोरी हो गया। शिकायत के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह कंपनी जाने के लिए घर से निकली थीं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed