फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: साइबर ठगों ने तीन लोगों से 17.95 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 23 Sep 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
साइबर ठगों ने तीन लोगों से 17.95 लाख रुपये उड़ाए- क्रेडिट कार्ड और मोबाइल हैक कर की ऑनलाइन ठगी, एनईएफटी व गूगल-पे के जरिये रकम निकाली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड और मोबाइल हैक कर तीन लोगों से 17.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में क्रेडिट कार्ड से 5.51 लाख रुपये, जबकि दो अन्य मामलों में मोबाइल हैक कर एनईएफटी और गूगल-पे के जरिये कुल 12.44 लाख रुपये निकाले गए। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नोएडा निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके एक्सिस क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन लेनदेन के जरिये 5.51 लाख की रकम निकाल ली गई। जबकि उन्होंने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। वहीं एक युवक का मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 6.50 लाख रुपये एनईएफटी कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि 28 मार्च 2026 को मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने गूगल-पे के माध्यम से 5.94 लाख रुपये निकाल लिए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इन तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और रकम जिन खातों में पहुंची है, उनकी जानकारी खंगाल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed