Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: हत्या के दोषी 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

Mon, 16 Nov 2026 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
dsfg
हत्या के दोषी 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

-बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़ीखेड़ा गांव में 8 जनवरी, 2009 की घटना
-17 साल बाद मिला परिवार को न्याय, दूसरे भाई की हत्या में भी आरोपी है सभी
-प्रधानी के चुनाव से रंजिश हुई शुरू, जिसमें परिवार ने दो सगे भाइयों को खोया
-दोषियों में सभी है एक-दूसरे के सगे संबंधी, भाइयों की कई जोड़ी को मिली सजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक व्यक्ति की हत्या में 10 लोगों को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। सभी पर विभिन्न धाराओं में 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया हैं। दोषियों में भाइयों की कई जोड़ी शामिल हैं। इनमें दो बुजुर्ग भी हैं। वहीं 17 साल के इंतजार के बाद न्याय मिलने से परिवार खुश है। जिसने अपने दो बेटों को खो दिया था। दोषी करार दिए गए सभी दूसरे भाई की हत्या में भी आरोपी हैं। जिसकी वाद अभी विचाराधीन हैं।


एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने बताया कि दनकौर के डूंगरपुर रीलखा निवासी संजीव ने 8 जनवरी 2009 को बादलपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उस दिन दोपहर में वो अपने बहनोई प्रमोद के साथ बहन के लिए लड़का देखने जा रहे थे। तभी गांव निवासी दिनेश, रोहताश, राकेश, पप्पू उर्फ अनिल, मनोज, आमोद, सुरेश. उर्फ बालट, सतीश, दुर्गेश, महेश व परमानंद ने उनकी कार को रोक लिया। सभी के हाथों में हथियार थे। उन्होंने ताबड़ताेड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारकर प्रमोद की हत्या कर दी। जबकि वो घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है। सुनवाई के दौरान पप्पू उर्फ अनिल की मौत हो गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी बाकी 10 आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया है। सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश और हत्या के केस में पैरवी बनी वजह :
प्रमोद के ताऊ बाबूराम प्रधानी का चुनाव जीते थे। उनके सामने दोषी रोहताश ने चुनाव लड़ा था। परिजनों ने बताया कि हार के बाद दोषी लोग प्रमोद और उसके भाई विनोद को इसका कारण मानते थे। साथ ही प्रमोद की हत्या से करीब 7 माह पहले प्रमोद के भाई विनोद का शव रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रजवाहे में मिला था। तब परिजनों ने अज्ञात में केस दर्ज कराया लेकिन बाद में सभी दोषियों को आरोपी बनाया गया। प्रमोद और वादी संजीव हत्या के केस की कोर्ट में पैरवी कर रहे थे। इस पर दोषी पैरवी नहीं करने का दबाव बना रहे थे। नहीं मानने पर दोषियों ने प्रमोद और उसके साले वादी संजीव पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में निकाल दिया था चार दोषियों का नाम : अधिवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपी सतीश, दुर्गेश, महेश और परमानंद का नाम निकाल दिया था लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की। इसके बाद कोर्ट ने सभी को केस में शामिल किया और अब सजा सुनाई है।

दोषियों में भाईयों के कई जोड़े : दोषी दिनेश, रोहताश व राकेश सगे भाई हैं। वहीं मनोज व आमोद भी सगे भाई है और निदेश के चाचा के लड़के हैं। मनोज का भाई पप्पू उर्फ अनिल भी आरोपी था लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं परमानंद व महेश भी सगे भाई है। जबकि परमानंद के बेटे सतीश, दुर्गेश व सुरेश को भी सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article