{"_id":"6af5df9545d57e874108a28e","slug":"dsfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4927633-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे में धुत रैपिडो चालक ने शिक्षिका को बाइक से गिराकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे में धुत रैपिडो चालक ने शिक्षिका को बाइक से गिराकर हुआ फरार
विज्ञापन
- आरोपी ने फुटपाथ पर चढ़ा दी बाइक, शिक्षिका गंभीर रूप से घायल
- बार-बार समझाने पर भी नहीं माना चालक, हादसे के बाद घायल महिला को छोडक़र भागा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्कूल से घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक करना एक शिक्षिका के लिए हादसे की वजह बन गया। आरोप है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। अध्यापिका ने कई बार उसे सावधानी से बाइक चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। सेक्टर-42 के पास चालक ने बाइक फुटपाथ पर चढ़ा दी। हादसे में अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि चालक उन्हें सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी मानसी नोएडा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब 7:55 बजे उन्होंने सेक्टर-47 स्थित स्कूल से घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। एप पर चालक का नाम शाजिद दिखाई दे रहा था। पीड़िता के मुताबिक, सफर शुरू होने के बाद उन्हें चालक के शराब के नशे में होने का शक हुआ। उसकी हालत देखकर उन्होंने कई बार धीरे और सावधानी से बाइक चलाने के लिए कहा, आरोप है कि सेक्टर-42 के पास चालक ने बाइक सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दी। इससे मांसी सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी कार से उन्हें दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल, ओखला पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।