फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfdg

Noida News: पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 05 Jan 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
dsfdg
पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन

- पांच लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैमराला गांव में जतन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका 30 वर्षीय पुत्र हरकेश ग्रेटर नोएडा के निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की रात्रि वह ड्यूटी कर वापस गांव में आया था। तभी गांव के ही सिटटू, विक्रांत, सोनू, कालू, अनुज ने रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने का विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख हमलावर मौके से दो कारों में सवार होकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed