फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DSEU closed different courses in 23 campuses

Noida News: डीएसईयू ने 23 कैंपस में अलग-अलग कोर्स किए बंद

Fri, 19 Jul 2024 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
DSEU closed different courses in 23 campuses
-यूजी, सर्टिफिकेट प्रोग्राम को बेहतर रिस्पांस न मिलने के परिणामस्वरूप की कार्रवाई
विज्ञापन

अब विवि प्रशासन इन्हें नए सिरे से दोबारा शुरु करने का प्रयास करेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024 से अपने 23 कैंपस में अलग-अलग स्तर के यूजी व सर्टिफिकेट कोर्सेज को बंद कर दिया गया है। इस कारण से इन प्रोग्राम में इस साल दाखिले नहीं हो रहे हैं। प्रशासन ने यह फैसला इन प्रोग्राम में छात्रों की कम रूचि को देखते हुए लिया है। अब प्रशासन ने इन्हें लोकप्रिय बनाने पर काम करेगा, ताकि इन्हें दोबारा से शुरु किया जा सके।

डीएसईयू जाफरपुर कैंपस में रिटेल सर्विस के सर्टिफिकेट कोर्स, फूड प्रोडक्शन, यूजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, डीएसईयू द्वारका कैंपस में यूजी डिप्लोमा फ्रैंच लैंग्वेज, बीएस उद्यमिता, बीएस फैकल्टी मैनेजमेंट, वजीरपुर कैंपस में सर्टिफिकेट कोर्स इन वेलडिंग टेक्नॉलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन मैकट्रॉनिक्स स्किल, यूजी डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग, एमटेक टूल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन सूक्ष्मता इंजीनियरिंग, विवेक विहार कैंपस में सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंस एक्जिक्यूटिव, बीएस हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, एमबीए रिटेल मैनेजमेंट, भाई परमानंद शक्करपुर कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन को बंद किया गया है।
विज्ञापन


सर सीवी रमन धीरपुर कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम डिजाइन इन मैनयुफैक्चरिंग, यूजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, बीए रिटेल मैनेजमेंट, बीएस हॉस्पिटेलिटी फैसिलिटी मैनेजमेंट, ओखला स्थित जीबी पंत कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज, एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य कैंपस में भी इसी तरह से कोर्सेज बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कई कोर्स में मिले मात्र दो आवेदन

डीएसईयू कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि इनमें कई ऐसे कोर्सेज हैं जिनमें बीते साल एक से दो आवेदन ही प्राप्त हुए। वहीं कई अन्य में भी उत्साहवर्धक आवेदन नहीं किए गए। इस कारण से इन्हें बंद किया गया है। अब इन्हें लोकप्रिय बनाने की कोशिश करेंगे जिससे कि इन्हें दुबारा शुरु करने का प्रयास किया जा सके। कुछ शॉर्ट टर्म स्किल कोर्सेज भी शुरु करेंगे। हमने बीटेक के कोर्स शुरु किए हैं, जिनमें हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed