{"_id":"667305d99cd29ccecb0726ef","slug":"dsc-road-will-be-beautified-15-kiosks-will-be-installed-noida-news-c-1-gnd1002-1811891-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएससी रोड का होगा सौंदर्यीकरण, लगेंगे 15 कियोस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएससी रोड का होगा सौंदर्यीकरण, लगेंगे 15 कियोस्क
विज्ञापन
डीएससी रोड का होगा सौंदर्यीकरण, लगेंगे 15 कियोस्क
-नोएडा प्राधिकरण ने निकाला टेंडर, 4.61 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल और बॉटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के बीच नोएडा प्राधिकरण 15 कियोस्क लगाएगा। यह सभी कियोस्क नालों के ढकने के बाद उसके ऊपर लगाए जाएंगे। इससे पहले नोएडा प्राधिकरण डीएससी रोड का सौंदर्यीकरण भी कराएगा। इसमें करीब 4.61 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
दरअसल, जीआईपी मॉल के गेट नंबर-2 से बॉटेनिकल गार्डन तक के खुले स्पेस का उपयोग प्राधिकरण करेगा। यहां खुले नालों को ढकने का काम सबसे पहले होगा। इसके बाद आसपास सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पौधों व लाइटिंग के अलावा यहां दूसरी अन्य व्यवस्था भी होगी। यहां खाने-पीने की सुविधा दिलाने के लिए दुकानें खोली जाएंगी। यह कियोस्क की शक्ल में होंगी। इसके माध्यम से स्ट्रीट मार्केट के कॉन्सेप्ट को भी लाया जाएगा।
कियोस्क लगाने के अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। यहां पौधरोपण कराया जाएगा। इसे गार्डन की तर्ज पर भी विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को यहां कुछ देर आराम से बिताने का मौका मिल पाएगा। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और एस्टिमेट आदि भी बनाया गया। इस परियोजना पर करीब 4.61 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई। तैयार किए जाने वाले कियोस्क की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
पार्किंग भी होगी तैयार
नोएडा प्राधिकरण यहां पार्किंग भी बनाएगा। इसके माध्यम से यहां आने वाले लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने का मौका मिल पाएगा। इसके लिए प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। हालांकि इसी टेंडर में पार्किंग भी तैयार करनी है। इस बाबत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभव है कि इसके लिए दोबारा टेंडर कराया जाए। बता दें कि आसपास दो मल्टी लेवल पार्किंग पहले से ही हैं। सेक्टर-18 और 38ए बॉटेनिकल गार्डन में बड़ी मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था है। यहां हजारों गाड़ियां एक साथ पार्क हो सकती है।