फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunk Constable opened fire in the room with carbine after quarrel with wife

पत्नी से झगड़ा होने पर नशे में सिपाही ने कारबाइन से कमरे में चलाईं गोलियां

Sat, 17 Jul 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drunk Constable opened fire in the room with carbine after quarrel with wife
नोएडा। तिगरी गोलचक्कर पर भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या के बाद भाई की सुरक्षा के लिए मिले गनर ने बृहस्पतिवार रात को कमरे में पत्नी से झगड़े के बा द कारबाइन से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इससे बहलोलपुर गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने नशे में चूर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत मिल गई। वहीं, डीसीपी ने उसके निलंबन की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवकुमार यादव, गार्ड व चालक की 16 नवंबर 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई योगेश यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद योगेश को भी सरकारी गनर उपलब्ध कराया गया था। 27 मई से यूपी पुलिस का सिपाही राजकुमार फोगाट गनर के रूप में काम कर रहा था। वह बहलोलपुर गांव में योगेश के घर के परिसर में ही कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार रात को उसने शराब पी ली। इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसने गुस्से में आपा खो दिया और कारबाइन से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंची कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार ने कमरे में दस गोलियां चलाईं जो दीवार पर लगीं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ जो भी धाराएं बनती हैं उसमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इस कारण सिपाही को थाने से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सिपाही के निलंबन के लिए पुलिस कमिश्नर से संस्तुति की गई है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। - हरीश चंदर, डीसीपी, नोएडा सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed