Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drugs factory busted four foreign nationals arrested

ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़: चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 200 करोड़ रुपये बताई जा रही नशीले पदार्थ की कीमत

Thu, 18 Apr 2024 10:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Apr 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Drugs factory busted four foreign nationals arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पुलिस ने ड्रग्स फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए हैं। इसी के साथ करोड़ों रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 200 करोड़ रुपए आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां से विदेश में सप्लाई भी की जाती थी। थाना दादरी और ईकोटेक प्रथम पुलिस में संयुक्त कार्रवाई की है। प्रदेश में चल रहे मादक पदार्थ प्रहार अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए चारों विदेशी नागरिक नाइजीरिया के हैं। एक के पास वीजा है जो कुछ दिन पहले आया था। बाकी तीन के पास वीजा नहीं है। पकड़ी गई ड्रग्स एमडीएमए है। 25 किलो की मात्रा बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो बार ड्रग्स की बड़ी खेप इसी क्षेत्र में पकड़ी जा चुकी है। एक में 140 किलो ड्रग्स पकड़ी थी दूसरे मामले में करीब 36 किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी। यह लोग नाइजीरिया के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर नोएडा आदि में होने वाली रेव पार्टियों में भी यह लोग ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed