फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   druges tasker arrested

Noida News: बीसीए पास अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर डेढ़ करोड़ की चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
druges tasker arrested
बीसीए पास अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की चरस बरामद
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पकड़ा, तस्कर के साथी की तलाश जारी

- मनाली से चरस लाकर नोएडा व एनसीआर में कर रहे थे सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बीसीए पास एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने तीन किलो चरस बरामद की है। इसकी कीमत बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। तस्कर हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास से चरस लाकर नोएडा व एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस इस सिंडिकेट के बारे में पता लगा रही है और इसमें शामिल अन्य तस्करों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिले थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने मंगलवार को सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास से एक तस्कर को पकड़ लिया। वहीं उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहता है। पुलिस ने इसके पास से तीन किलो चरस बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार शुभम अपने साथी वैभव के साथ दिल्ली एनसीआर में चरस की सप्लाई करता है। इनका एक अंतरराज्यीय नेटवर्क है और ये लोग मनाली के पास से चरस मंगवाते हैं। इस नेटवर्क में कई स्तर पर लोग काम करते हैं। शुभम व वैभव ने योजना के तहत नोएडा व आसपास में स्कूलों, काॅलेजों, पब व रेस्त्रा में खपाने का प्लान बताया था। हर खेप पर 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये मिलना था। दोनों मिलकर हिमाचल प्रदेश के सिंडिकेट से चरस लाए थे। पिछले हफ्ते नोएडा में तीन किलो चरस उपलब्ध कराने की डील हुई थी। व्हाट्सएप पर माल और रकम दिखाई गई थी। इसके बाद वैभव ने शुभम को माल लेकर सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन भेजा था, लेकिन भनक लगने पर पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वैभव भाग निकला।
विज्ञापन


शेयर बाजार में घाटा होने के बाद ड्रग्स तस्करी : गिरफ्तार शुभम कुमार मूल रूप से मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। इसने मेरठ से बीसीए पास किया था। इसके बाद शेयर बाजार में अपना करियर बनाने का प्रयास किया। शेयर बाजार में घाटा होने के बाद परेशान रहने लगा। इसके बाद इसने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। शुभम हाल में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में रहता है। इस फ्लैट का किराया 25 हजार रुपये प्रति माह है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च कोटि की चरस है, मार्केट में डिमांड अधिक : पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि बरामद चरस उच्च कोटि का है और इसकी बाजार में सबसे अधिक डिमांड है। यह हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके की चरस है। इसका कलर डार्क ब्लैक है। दिल्ली एनसीआर में नामी विश्वविद्यालय, संस्थान, कार्यालय हैं। तस्कर इनके आसपास मादक पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहकों में छात्र, युवक से लेकर कंपनियों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article