{"_id":"69de5a320144e74b3f08d52d","slug":"drug-smuggler-arrested-with-12-kg-of-ganja-and-hashish-noida-news-c-25-1-mwt1001-111295-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 1.2 किलो गांजे और चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 1.2 किलो गांजे और चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नूंह के गांव आलदुका से 1.2 किलो गांंजे और चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिले सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पर अपने घर से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था।
ब्यूरो प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा, के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एएसआई बिजेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में चरस और गांजा बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 206 ग्राम गांजा और 186 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933 या 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।