फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drug factory operator Chidi and Simon's master's arrest pending

Noida News: ड्रग्स फैक्टरी संचालक चिडी व साइमन के आका की गिरफ्तारी बाकी

Sun, 04 Jun 2023 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drug factory operator Chidi and Simon's master's arrest pending
ड्रग्स फैक्टरी संचालक चिडी व साइमन के आका की गिरफ्तारी बाकी
विज्ञापन

- दिल्ली से फरार माइकल के अलावा कोई और भी हो सकता है अवैध धंधे का मास्टरमाइंड
- टीम दे रही हैं दबिश, माइकल की गिरफ्तारी से पुलिस को अगली कड़ी मिलने की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थीटा-2 सेक्टर और मित्रा सोसाइटी के मकान मेें चल रही दो ड्रग्स फैक्टरी के भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस इस अवैध धंधे की सभी परत उधेड़ने का प्रयास कर रही है। इन दोनों फैक्टरियों का संचालन गिरफ्तार आरोपी चिडी अजिग्वा और साइमन कर रहे थे, लेकिन ग्रेटर नोएडा से देश के कई हिस्सों में ड्रग्स तस्करी के अवैध धंधे का मास्टरमाइंड और पकड़े गए आरोपियों के आका की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
दो ड्रग्स फैक्टरियों से 350 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद कर नाइजीरियाई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसमें चिडी, साइमन व अन्य आरोपियों से पूछताछ में वसंत कुंज से फरार चल रहे माइकल का नाम सामने आया है। माइकल की गिरफ्तारी के बाद न केवल यह स्पष्ट होगा कि अवैध धंधे का मास्टर माइंड कौन है, बल्कि अवैध धंधे में और बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को थीटा-2 सेक्टर स्थित ड्रग्स फैक्टरी से मिले एक रजिस्टर व तीन डायरियों में वर्ष 2020 से आरोपियों की उपस्थिति के साक्ष्य मिले हैं। पहले चार आरोपियों से पूछताछ में माइकल का नाम सामने आया। माइकल और उसके साथियों पर देश के चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गोवा में ड्रग्स तस्करी की जिम्मेदारी थी। इधर चिडी और साइमन के अलावा अब तक इस धंधे का मास्टरमाइंड माइकल माना जा रहा है। लेकिन पहली फैक्टरी के खुलासे के बाद ही वह दिल्ली से फरार हो गया था। हालांकि अब इस मामले में अभी मुंबई, गोवा में ड्रग्स की डिलिवरी लेने वाले और उन्हें कार्गो व विदेश तक पहुंचाने वाले आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
छत से कूदने में घायल हुआ था चिडी
थीटा-2 सेक्टर स्थित मकान की ड्रग्स फैक्टरी में दबिश के दौरान चिडी पुलिस से बचने के लिए छत से कूदकर घायल हो गया था और मकान को घेरे खड़ी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया था। घायल होने के कारण ही उसे प्रेसवार्ता में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

----
ऑन डिमांड भेजी जा रही थीं ड्रग्स
पुलिस का कहना है कि आरोपी टेलीग्राम, व्हाट्सएप और डार्क वेब के माध्यम से ग्राहकों को न केवल तलाशते थे, बल्कि इसी माध्यम से ड्रग्स के आर्डर लेते थे। इसके बाद ऑन डिमांड ड्रग्स ग्रेनो से दूसरे राज्य व शहरोें में ड्रग्स भेजी जाती थीं। आरोपियों से बरामद अधिकांश मोबाइल के अभी लॉक नहीं खुल पाए हैं। अधिकांश आरोपियों ने पूछताछ में भी मोबाइल के पासवर्ड पुलिस को नहीं बताये। इसके चलते पुलिस आरोपियों के व्हाट्सएप व टेलीग्राम अभी चेक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed