{"_id":"68dc43fc4d7ae997470de65f","slug":"drizzling-showers-treated-the-scorching-heat-na-news-c-13-1-vns1028-1409295-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रिमझिम फुहारों ने किया चुभती गर्मी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रिमझिम फुहारों ने किया चुभती गर्मी का इलाज
विज्ञापन
मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते कई दिनों से हो रही उमस भरी चुभती गर्मी से मंगलवार को निजात मिली। दोपहर बाद लखनऊ में गरज-चमक के साथ रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गईं। इससे देर शाम में माैसम बहुत सुहाना हो गया। शाम तक लखनऊ में 13.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ में अगले तीन दिन तक छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर जारी रहने वाला है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिलती रहेगी। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट भी होगी। मंगलवार को बादलों की सक्रियता के बावजूद तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
दोपहर तक महसूस हुई तेज उमस
मंगलवार को दोपहर में तेज धूप देखने को मिली। इससे हवा में माैजूद नमी की हीटिंग शुरू हो गई। ऐसे में हर कोई तीखी उमस से परेशान रहा। दोपहर बाद बादल तो छाए, लेकिन बूंदाबांदी का सिलसिला शाम में शुरू हुआ। तब जाकर लोगों को उमस और गर्मी से राहत महसूस हुई। बूंदाबांदी के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवाई ने भीषण गर्मी में मरहम का काम किया। देर शाम तक रूक-रूक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
दिन
सोमवार
मंगलवार

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद

मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में शाम को हुई बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद