फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driving school to be built at a cost of Rs 14 crore

14 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ड्राइविंग स्कूल

Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Driving school to be built at a cost of Rs 14 crore
नूंह। अब लोगों को ड्राइविंग स्कूल के लिए ज्यादा लंबा समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही ड्राइविंग स्कूल की ड्राइंग आएगी। वैसे ही उसका टेंडर करा कर उस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसको करीब 14 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। सरकार ने ड्राइविंग स्कूल के निर्माण के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की राशि भेज भी दी है। जैसे ही कागजी कार्रवाई होगी इस पर काम कराया जाएगा। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार नूंह के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

सरकार को पता है नूंह जिले में अधिकांश लोगों का पेशा ड्राइंग ड्राइविंग है इसलिए सरकार ने छपेड़ा गांव में स्कूल को खोलने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात विकास बोर्ड की बैठक में इस स्कूल को बनाने पर विशेष जोर दिया था। क्योंकि जिले के अधिकांश लोगों को पेशा ड्राइविंग हैं। यहां आज भी करीब 50 प्रतिशत युवा ड्राइविंग करते हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय से करीब सात करोड़ रुपये मंजूर कर मंगा लिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बन जाता है तो युवाओं को यहां आसानी से ट्रेनिंग करने को मिलेगी और यातायात के नियमों की बेहतर जानकारी मिल सकेगी। इस स्कूल के निर्माण व अन्य संसाधनों पर 13 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च होने हैं। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एक सिंगल कॉमन डिजाइन बनाने के लिए दिया हुआ है। जैसे ही डिजाइन आ जाता है उस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। हम इस योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed