{"_id":"68877608ff3602fe0300f13c","slug":"driver-who-hit-nsg-commando-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-99106-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनएसजी कमांडो को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनएसजी कमांडो को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मिली सफलता
-हाथरस का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने आरके पुरम थाना क्षेत्र में एनएसजी के कमांडो को टक्कर मारकर घायल करने वाले आरोपी चालक हाथरस उत्तरप्रदेश निवासी पवन कुमार (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। उसे 13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी मारुति अर्टिगा कार जब्त कर ली है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरके पुरम थाना पुलिस को 9 जुलाई को सुबह लगभग 6.00 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि सेक्टर 8, आरके पुरम के पास आरटीआर मार्ग की सर्विस रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मौके पर पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, ऐसे में पुलिस ने डीडी एंट्री पर मामला दर्जकर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान, घायल की पहचान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(एनएसजी) में सेवारत जवान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आउटर रिंग रोड और आसपास के इलाकों में दर्जनों कैमरों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
पता लगा कि संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार हापुड़, यूपी में रजिस्टर्ड हैं। कार मालिक ने बताया कि उसने अपनी कार हाथरस, यूपी निवासी चालक पवन कुमार चौहान को दे दी है। वह वर्तमान में रजोकरी गांव, वसंत कुंज, दिल्ली में रह रहा है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। हालांकि, उसका मोबाइल फोन नोएडा (यूपी) के पास बंद पाया गया। आगे सीसीटीवी ट्रैकिंग ने नोएडा सेक्टर-67 में आरोपी की मौजूदगी का रजोकरी स्थित आवास पर पता लगा। टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को मारुति अर्टिगा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन