{"_id":"64d67fc3a1a546356b0cd444","slug":"driver-killed-on-yamuna-expressway-body-found-in-trolley-noida-news-c-23-1-noi1091-14907-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक की हत्या, ट्राला में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक की हत्या, ट्राला में मिला शव
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक की हत्या, ट्राला में मिला शव
- तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या, क्लीनर लापता
- शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वारदात की जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बोकारो से गाजियाबाद जा रहे एक ट्राले में चालक की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम चालक का शव ट्राले से बरामद किया गया। मृतक की पहचान ट्राला चालक इमरान के रूप में हुई है।
ट्राले के क्लीनर का कोई अता-पता नहीं है। इससे पुलिस हेल्पर से विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ट्राला सरिया से भरा हुआ है। चालक का अन्य सामान भी मौजूद है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा क्षेत्र में सरिया से लदे ट्राला में एक शव पड़ा होने की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। मृतक की गर्दन में गहरा जख्म है। इससे चाकू या अन्य किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की आशंका है। क्लीनर ट्राला में नहीं मिला है। इससे आपसी विवाद में हत्या की आशंका भी हो सकती है। ट्राला मालिक से संपर्क कर वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजन से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -
बोकारो से चले थे तीन ट्राले दो गाजियाबाद पहुंचे
एडीसीपी ने बताया कि बोकारो से लाखों का सरिया लेकर तीन बड़े ट्राला गाजियाबाद के लिए चले थे। ये तीनों ट्राले मथुरा से भी साथ गाजियाबाद के लिए चले। लेकिन बाद में दो ट्राला अलग हो गए। दोनों ट्राला सरिया लेकर गाजियाबाद पहुंच गए। पुलिस इनके चालकों से भी संपर्क का भी प्रयास कर रही है। सरिया स्क्रैप गिरोह के वारदात में शामिल होने से पुलिस ने इंकार किया है। तर्क है कि अगर कोई गिरोह वारदात करता तो सरिया व ट्राला को भी ले जाता।