फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driver dies due to electric shock while washing car, family alleges murder

Noida News: कार धोते समय करंट से चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to electric shock while washing car, family alleges murder
कार धोते समय करंट से चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव का मामला, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में कार धोते समय करंट लगने से चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जैतपुर चौराहे पर करीब चार घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। हरेंद्र कुमार (32) पत्नी मालती देवी, दो बच्चे क्षितिज (11) व दीपेश (9) के साथ जैतपुर गांव में रहते थे। वह जैतपुर स्थित कार वाशिंग सेंटर में बतौर चालक छह साल से 18 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम कर रहे थे। पिछले कई माह से उन्हें वेतन नहीं मिला था। भाई राहुल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कार वाशिंग सेंटर से मालिक का फोन आने पर सुबह करीब 6ः30 बजे वह वेतन लेने के लिए पहुंचे। आरोप है कि यहां वाशिंग सेंटर के मालिक ने बिजली के तार से करंट लगा दिया फिर दुकान के सामने भाई को फेंक दिया। गांव का एक युवक वहां से गुजरा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हरेंद्र को पास के ग्रीन सिटी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार वाशिंग सेंटर के मालिक ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर धमकी देनी शुरू कर दी। हरेंद्र की मौत से नाराज परिजन शव को सुबह करीब साढ़े 10ः30 बजे जैतपुर गोल चक्कर पर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने 130 मीटर रोड को बंद कर दिया। इस कारण कुछ देर में मार्ग पर जाम लगने लगा। सूचना पर एसपी ग्रेटर नोएडा, एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पहुंंचे। कुछ देर बाद अन्य थानों की फोर्स और पीएसी की टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने काफी देर तक शव को उठने नहीं दिया। करीब चार घंटे तक चली वार्ता के दौरान कार वाशिंग सेंटर के मालिक को मौके पर बुलाया गया। मृतक के परिजन को 3.50 लाख रुपये देने पर बात बनी। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा का कहना है कि कार धोने के दौरान करंट लगने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार वापस नहीं करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि हरेंद्र ने वाशिंग सेंटर के मालिक से 6.50 लाख रुपये में एक अर्टिगा कार भी खरीदी थी। यह कार वह चलाता था। इसी कार को वाशिंग सेंटर में किराये पर लगा रखा था। वह इस कार की हर माह की किस्त अपने वेतन से कटवाता था। इसी साल अक्तूबर में आखिरी किस्त जानी है, लेकिन मालिक की ओर से कार देने से मना कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के कारण करीब चार घंटे तक मार्ग बंद रहा, वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे।


पिता की मौत से बच्चे बेसहारा
हरेंद्र की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। पत्नी मालती बेवा हो गई है और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। परिवार अब खुद को असहाय और संकटग्रस्त महसूस कर रहा है। दोनों बच्चे साकीपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। अगर सरकार या प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिली तो बच्चों की पढ़ाई तक रुक सकती है। मृतक की पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed