फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driven the car instead of bringing it in the truck, FIR on the transport company

Noida News: ट्रक में लाने के बजाय चलाकर लाया कार, ट्रांसपोर्ट कंपनी पर एफआईआर

Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Driven the car instead of bringing it in the truck, FIR on the transport company
ट्रक में लाने के बजाय चलाकर लाया कार, ट्रांसपोर्ट कंपनी पर एफआईआर
विज्ञापन


- मुंबई से लाते समय राजस्थान में कार हुई थी दुर्घटनाग्रस्त, तीन साल बाद कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने मुंबई से नोएडा एक कार को ट्रक से लाने के बजाय चलाकर लाया। लाते समय राजस्थान में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब तीन साल बाद दुर्घटना के मामले में पुलिस से कार मालिक को घटना की जानकारी मिली। अब कोर्ट के आदेश पर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जलवायु विहार में रहने वाले ज्योर्तिमय भट्टाचार्या ऑयल इंडिया लिमिटेड में जनरल मैनेजर हैं। उन्होंने वर्ष फरवरी 2020 में एमएस सेफ ट्रांसवे लाजिस्टिक पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये मुंबई से नोएडा तक आई-10 कार मंगाई थी। ट्रक में लादकर लाने के लिए ट्रांसपोर्ट आपरेटर नरेंद्र सिंह राठौर ने 12 हजार रुपये लिए। 20 फरवरी 2020 को मुंबई में ट्रांसपोर्टर ने कार रिसीव की और दो मार्च 2020 को नोएडा में उन्हें सौंपी। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने तीन हजार रुपये और ले लिए। कार मिली तो उसका अगला बंफर क्षतिग्रस्त था। पूछने पर बताया कि ट्रक से उतारने-चढ़ाने में लगा है। विश्वास करके गाड़ी को रख लिया और मरम्मत कराई। इसके बाद राजस्थान पुलिस से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग कार को ट्रक में लादकर नहीं लाए, बल्कि चलाकर लाए थे। इस गाड़ी से नागौर में हादसा हुआ है। इसके बाद पुलिस जीएम की कार को साथ ले गई। अब कोर्ट के आदेश पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed