फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water supply has been disrupted in Lohad and Halu zones for three days, 55 thousand people are yearning for water

Noida News: तीन दिन से लोहड़ और हालु जोन में पेयजल आपूर्ति ठप, 55 हजार लोग पानी को तरसे

Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been disrupted in Lohad and Halu zones for three days, 55 thousand people are yearning for water
शहर के घंटाघर बूस्टर का वॉल्व। संवाद
भिवानी। शहर के लोहड़ और हालु जोन में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिसके चलते पुराने शहर के करीब 55 हजार लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलघर की मशीनरी में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण लाइनों में प्रेशर नहीं बन पाया। इस दौरान आंशिक रूप से ही पानी की आपूर्ति हो पाई जबकि टेल तक स्थित घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। बारिश के बाद शहरवासियों की स्वच्छ पानी को लेकर परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में तीन मुख्य जलघरों से चार से छह जोन में बांटकर पानी सप्लाई दी जाती है। पुराने शहर की अधिकांश आबादी को लोहड़ और हालु जोन से ही पेयजल आपूर्ति होती है। दोनों बड़े जोनों में करीब 15 से अधिक बूस्टर भी हैं। लेकिन मशीनरी में आई खराबी के कारण इन बूस्टरों की लाइनों में भी प्रेशर कम बना रहा जिससे तीन दिन से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला।
विज्ञापन


डबल क्लोरिनेशन के बावजूद पानी की शुद्धता पर उठ रहे सवाल
प्रदेश में कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने के कारण बरसाती पानी को ड्रेनों और नहरों के जरिए निकालकर जलघरों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कारण जलघरों के टैंकों में पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी भी पहुंच रही है। टैंकों में पहुंचे इस पानी को डबल क्लोरिनेशन के बाद भी पूरी तरह शुद्ध नहीं किया जा पा रहा है। घरों में पहुंच रहे पानी का रंग मटमैला और काला है साथ ही उसका स्वाद भी अजीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत निवारण केंद्र के नंबर बंद, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
घंटाघर स्थित बूस्टर पर उपभोक्ता शिकायत निवारण केंद्र बनाया गया है लेकिन वहां दिए गए नंबर लंबे समय से बंद हैं और उनका रिचार्ज नहीं कराया गया है। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी भी अपना निजी नंबर देने से बच रहे हैं। ऐसे में शहर में पानी की आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। विभाग की हेल्पलाइन पर केवल सीवर और पानी की लीकेज संबंधी शिकायतें दर्ज हो रही हैं लेकिन इनका समाधान भी समय पर नहीं हो रहा है।


----
हालु और लोहड़ जोन में पानी की आपूर्ति को लेकर थोड़ी दिक्कत थी। यह दिक्कत मशीनरी में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिसे दूर कर दिया गया है। मंगलवार को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को मिलेगी।
- ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed