फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water crisis in society, 1300 families troubled

Noida News: सोसाइटी में पेयजल संकट, 1300 परिवार परेशान

Sun, 10 Aug 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in society, 1300 families troubled
-सात=आठ टावरों में पानी की सप्लाई नहीं, टैंकरों से सप्लाई
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड्स सोसाइटी के निवासियों को जल संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। सोसाइटी में पानी संकट गहराने से निवासी परेशान है। सात से आठ टावरों में रहने वाले 1300 से अधिक परिवार पानी की एक एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोसाइटी में प्रतिदिन 10 से 12 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। उसके बाद भी कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

पिछले चार दिनों से पानी की समस्या बरकरार है। कई परिवार पानी को बाहर से खरीद रहे हैं। निवासियों ने बताया कि पानी का स्तर कम हो गया है। सोसाइटी में रहने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि परिसर में लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही है। सोसाइटी में पिछले चार दिनों से पानी से पानी की समस्या चल रही है,जो अब तक खत्म नहीं हुई है। पानी के टैंकरों की मांग जितनी की जा रही है। उसके आधे भी सोसाइटी में नहीं आ रहे हैं। लगातार बिल्डर प्रबंधन से भी शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। पानी न होने के कारण घरों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भरा हुआ है। इससे सोसाइटी की नींव भी कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed