{"_id":"678bf6c4b4e46fe77f0ff594","slug":"drink-three-to-four-liters-of-water-in-winter-otherwise-you-will-fall-ill-na-news-c-26-1-smrt1048-135434-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्दी में तीन से चार लीटर पानी पीएं, वरना हो जाएंगे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्दी में तीन से चार लीटर पानी पीएं, वरना हो जाएंगे बीमार
Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। सर्दी के मौसम में कम पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कम पानी पीने से पेट में दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन और गुर्दे खराब होने जैसी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में इस तरह के 20-25 मरीज रोज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में लोगों को तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए।
कड़ाके की सर्दी में लोगों को पानी की प्यास कम लगती है, जिस कारण लोग कम पानी पीते हैं। जिला अस्पताल में कम पानी पीने के कारण से बीमार होने वाले मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक डॉ. समद अली ने बताया कि कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है।
सर्दी के दिन में व्यक्ति को एक दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। पानी कम पीने से त्वचा रूखी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में थकान, सुस्ती, पाचन क्रिया बिगड़ने, जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा गुर्दे खराब होने, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सुन्न होना आदि समस्याएं हो सकती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को सर्दी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। उनका कहना है ज्यादा ठंडा पानी न पीकर ताजा या गुनगुना पानी पीना चाहिए।
इसके अलावा ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या बन जाती है, जिससे हार्ट व ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस समय ओपीडी में पानी कम पीने के कारण बीमार होने वाले 20-25 मरीज आ रहे हैं।