{"_id":"69e38d06b20df6976a00219c","slug":"dream-of-asian-para-games-district-players-face-acid-test-in-bengaluru-trials-noida-news-c-23-1-lko1064-92581-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एशियन पैरा गेम्स का सपना... बेंगलुरु ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एशियन पैरा गेम्स का सपना... बेंगलुरु ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
फोटो -
- पैरा एथलीट प्रवीण, गजेंद्र और सुवर्णा पर निगाहें, मई में चयन ट्रायल से तय होगी टीम में जगह
नितेश कुमार
ग्रेटर नोेएडा। गौतमबुद्ध नगर के पैरा एथलीटों ने अब एशियन पैरा गेम्स 2026 को लक्ष्य बनाकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जापान में अक्तूबर में होने वाले इस बड़े आयोजन में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को मई में बेंगलुरु में होने वाले चयन ट्रायल में अपना दम दिखाना होगा। जिले के तीन प्रमुख पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, गजेंद्र पाल और सुवर्णा राज इन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। यह चयन ट्रायल 26 से 28 मई 2026 तक बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित होने वाली 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान होगा। देशभर के शीर्ष खिलाड़ी इसमें भाग लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। महिला व पुरुष वर्ग ट्रायल में भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, ऊंचीकूद जैसी स्पर्धाओं में गौतमबुद्ध नगर के दिग्गज एथलीट दमखम दिखाएंगे।
जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्तूबर 2026 तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स में भाग लेने के लिए यह ट्रायल बेहद अहम माना जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों में पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीधे ट्रायल में एंट्री मिली है, जिससे उनसे पदक की बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं, सुवर्णा राज ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 24वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई। उन्होंने एफ-54 कैटेगरी में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता था। गजेंद्र पाल ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
तैयारियों में जुटे हैं खिलाड़ी-
उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं और उनका लक्ष्य ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी ट्रायल में सफलता हासिल कर एशियन पैरा गेम्स में देश के लिए पदक जीतेंगे और देश का तिरंगा जापान में लहराएंगे।