फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPR of Botanical Garden Link sent to UP Government for Aqualine expansion

Delhi-NCR में सफर होगा आसान: यूपी सरकार को भेजी डीपीआर, एयरपोर्ट मेट्रो से जुड़ जाएंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा

Tue, 09 Jan 2024 09:02 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 09:02 AM IST
सार

Delhi-Noida Metro: एक्वालाइन के विस्तार के लिए डीपीआर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यूपी शासन को भेजी। डीपीआर के मुताबिक 11.56 किमी लंबाई में एक्वा लाइन का विस्तार होगा।

विज्ञापन
DPR of Botanical Garden Link sent to UP Government for Aqualine expansion
Noida Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्वालाइन के विस्तार के लिए सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन लिंक की डीपीआर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यूपी शासन को भेज दी है। प्रोजेक्ट पर करीब 2254 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में बॉटेनिकल गार्डन इंटरचेंज पर एक्वा लाइन का भी स्टेशन बनेगा। नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन से एक लिंक लाइन का निर्माण होना है। यह लिंक लाइन ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन को जोड़ेगी। डीपीआर अब यूपी शासन को भेजकर अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र सरकार को यह डीपीआर भेजी जाएगी। डीपीआर के मुताबिक 11.56 किमी लंबाई में एक्वा लाइन का विस्तार होगा। इस पर आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इस लाइन पर मेट्रो चलने से नोएडा-दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वालों को और अधिक सहूलियत होगी। इससे लोग सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी।

विज्ञापन

अभी एनएमआरसी नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन कर रहा है। दिल्ली के लिए ब्लू लाइन या मेजेंटा लाइन की मेट्रो के लिए अभी सेक्टर-51 पर उतरकर नीचे पैदल या ई-रिक्शा से लोगों को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन पर पहुंचना होता है। यह काफी असुविधाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed