{"_id":"5e56a2d68ebc3ef38f60eaca","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-9-mewat-news-noi494770074","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांग पूरी नहीं होने पर जहर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मांग पूरी नहीं होने पर जहर दिया
विज्ञापन
फिरोज पुर झिरका। रवा गांव में पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पांच बच्चों की मां को जहर देकर मार दिया गया। महिला के पिता की शिकायत पर झिरका पुलिस ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा दिया गया है।
सिंगार गांव के जुम्मा द्वारा झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रुखिसना की शादी 11 साल पूर्व याकूब पुत्र नसरू निवासी रवा के साथ की गई थी, लेकिन पति सहित ससुराल पक्ष के लोग याकूब, साहिद, कय्यूम, आरिफ, रहीश, कमाल, हारून, जमीला पत्नी हारून, आदिल दहेज कम बता कर और देने की मांग करते थे। इसके बाद उसे कई बार प्रताड़ित किया गया।
जुम्मा ने बताया कि इस मामले में कई बार बिरादरी पंचायत कर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया गया लेकिन वे नहीं सुधरी। मंगलवार को पहले रुखिसना के साथ सभी ने मिल कर मारपीट की फिर उसके बाद उसे जहर दे दिया जब रुखिसना की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे नलहड़ मेडिकल कालेज उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई दया चंद ने बताया कि मृतका के पिता जुम्मा की ओर से बुधवार को शिकायत देने के बाद ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो- मुकदमा दर्ज कराने से पूर्व थाने से बाहर बैठक करते पीड़ित परिजन।