फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dowry case

Noida News: फॉर्च्यूनर गाड़ी व पांच लाख न मिलने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप लगाया

Wed, 26 Nov 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
dowry case
दादरी। दहेज में फॉर्च्यूनर कार एवं पांच लाख रुपये की नकदी की मांग पूरी न होने के चलते विवाहिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता के परिजन के साथ भी अभद्रता की गई। विवाहिता ने चार महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दीपाली तोमर परिवार के साथ रहती हैं। उसकी शादी 7 फरवरी 2025 को गुरुग्राम के लोहा सिंघानी घंघोला गांव निवासी मनीष पाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और पांच लाख रुपये नकदी की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने के चलते पति मनीष पाल, ससुर कंवर पाल तथा अन्य परिजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने के चलते एक मार्च को विवाहिता के साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया तो विवाहिता के पिता व मायके वालों के साथ भी दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई। विवाहिता ने पति मनीष पाल, ससुर कंवर पाल, सास प्रमोद देवी, ननद कविता, राशि और लक्ष्मी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed