फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dowery

दहेज हत्या

Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
dowery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह खंड के गांव धांधुका में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को मारने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मृतका के पति इस्मल्ली, ससुर अय्युब, चचेरा जेठ सद्दीक, सास अख्तरी, शब्बा जेठानी व अलीशेर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव बैंसी के मृतका के भाई साहबद्दीन ने नूंह सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 4 माह पूर्व अपनी बहन शबनम की शादी गांव धांधुका में इसमल्ली के साथ की थी। उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में पूरा सामान दिया था। ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। वह उनकी बहन पर शादी के बाद एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। ससुराल पक्ष द्वारा इस मांग को पूरा नहीं करने पर उनकी बहन के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम 6 बजेे उनकी बहन का फोन आया कि मुझे यहां से ले जाओ नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। उन्होंने अपनी बहन से कहा कि चिंता मत करो हम सुबह आ रहे हैं। बुधवार की सुबह धांधुका गांव से उनके पास किसी अन्य ग्रामीण का फोन आया कि आप कि लड़की को उक्त लोगों ने जान से मार दिया है। इस सूचना के बाद जब वहां पहुंचे तो घर के चौबारे में उनकी बहन मृत अवस्था में मिली। जब इस बारे में उन्होंने शबनम के जेठ सद्दीक से पूछा तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने उनकी बहन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर उक्त सभी लोगों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एप पर मिलेगी सरकारी सेवाओं की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया है। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि आमजन के लिए सुविधाएं घर पर ही एप के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है। जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed