{"_id":"68a9cdf93a3c9f9a0a0b91fc","slug":"double-pole-signage-broken-at-sector-57-noida-news-c-1-gnd1002-3318715-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-57 चौराहे पर टूटा डबल पोल साइनेज, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-57 चौराहे पर टूटा डबल पोल साइनेज, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घटना के बाद शनिवार शाम पुलिस ने रुकवाया ट्रैफिक
-प्राधिकरण ने दो क्रेन लगाकर लोहे का स्ट्रक्चर हटवाया
-गनीमत रही नीचे नहीं गिरा, वरना हो जाता बड़ा हादसा
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। सेक्टर-57 चौराहे पर लगा विशालकाय डबल पोल साइनेज शनिवार को टूट गया। टूटने के बाद दोनों पोल तो खड़े थे लेकिन बीच में दिशा और सेक्टरों का रास्ता बताने वाला बोर्ड लटकने लगा, जहां पर यह डबल पोल साइनेज लगा था वहीं पर सेक्टर-58, 59 की तरफ से सेक्टर-22 और दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक सिग्नल पर रुकता है। आनन-फानन में ट्रैफिक रुकवाया गया। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5 की टीम पहुंची। दो क्रेन लगाकर टूटा हुआ साइनेज हटवाया गया। इसके बाद ट्रैफिक के लिए यह रास्ता फिर खोला गया। गनीमत रही कि टूटने के बाद यह साइनेज नीचे नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जंग लगा हुआ था स्ट्रक्चर, लोहे के पाइप भी थे जर्जर
डबल पोल साइनेज को उतरवाने पर पता चला कि इसमें जंग लगी हुई थी। इसमें लगे लोहे के पाइप भी जर्जर हो चुके थे। हालांकि मौके पर मौजूद प्राधिकरण के वर्क सर्कल के कर्मचारियों का कहना था कि किसी ऊंचे वाहन ने टक्कर मारी है। लेकिन जंग लगा स्ट्रक्चर दूसरी ही कहानी बयां कर रहा था।
-- -- -- -
मई 2024 में जारी हुआ था स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश-
मई 2024 में मुंबई के घाटकोपर में सड़क पर अवैध होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हुई थी और 74 लोग घायल हुए थे। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने सभी ऐसे साइनेज पोल, होर्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्णय लिया था। प्राधिकरण के सीईओ ने आदेश में जीएम विज्ञापन, डीजीएम सिविल और विद्युत यांत्रिक, ट्रैफिक सेल को से कहा था कि ऑडिट करवाकर मजबूती सुनिश्चित करवाई जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले होर्डिंग्स और यूनिपोल गिरने से पूर्व में हुए हादसे-
2 मई 2022- सेक्टर-62 मॉडल टाउन अंडरपास के आगे गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर एक यूनिपोल बगैर हवा के कार पर गिर गया था। यूनिपोल कार के पिछले हिस्से पर गिरा था। गनीमत यह रही थी कि कार में पीछे की सीट पर सवारियां नहीं बैठी थीं।
13 मई 2018- बिसरख और किसान चौक के बीच में होर्डिंग गिरने से जैबुनिशा (42) की मौत हो गई थी। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने यहां पर अगले दो दिन अभियान चलाकर कई होर्डिंग हटवाए थे। लेकिन फिर वही स्थिति हो गई है।
23 मई 2016- सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के गेट नंबर-6 के सामने लगा भारी-भरकम होर्डिंग पोल गिरा था। इसकी चपेट में एक कार और बाइक आई थी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। बाइक चला रहे युवक के सिर में भी चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी।
19 मई 2015 - आई आंधी में यूनिपोल गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी। यह यूनिपोल गौड़ सिटी गोलचक्कर (किसान चौक) पर लगा था। सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे संदीप (25) की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट-
टूटे साइनेज को वर्क सर्कल ने क्रेन के जरिए हटवा दिया है। इस दौरान सुरक्षा सावधानी के लिए ट्रैफिक भी रुकवाया गया था। अब नया साइनेज लगवाया जाएगा, सुरक्षा के मानकों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
- महेंद्र प्रसाद, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण।