फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   double murder: victims family getting life threat

परिजनों को मिल जान से मारने की धमकी दे रहे है आरोपी

Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
double murder: victims family getting life threat
दोहरा हत्याकांड : परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे आरोपी
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दोहरे हत्याकांड मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी दी है। परिजन काफी दहशत में हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के खिलाफ रोष भी है। सोमवार को गिरधरपुर गांव में रास्ते के विवाद में एक पक्ष के सेलक और अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पांच भाइयों समेत आठ के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। आरोपियों के घर, गांव के मुख्य गेट, पीड़ित परिवार के घर के आसपास पुलिस तैनात है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आठ टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, बागपत, सिसौरा, ग्रेटर नोएडा समेत कई स्थानों पर तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्य और पूर्व प्रधान सुनील कुमार का आरोप है कि आरोपी अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना के दिन मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने भी गोली चलाई थी।

पुलिस की आठ टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। सर्विलांस से भी कोशिश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। पीड़ित परिजनों के घर पर भी पुलिस है।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed