फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Double-decker bus running without permit seized

Noida News: बिना परमिट दौड़ रही डबल डेेकर बस सीज

Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus running without permit seized
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर मोहम्मदपुर चौकी के पास बिना परमिट दौड़ रही एक डबल डेकर बस को शुक्रवार को सीज कर दिया। इस दौरान टैक्स बकाया होने पर एक ट्रक और एक डिलीवरी वैन को भी थाने में बंद कराया गया। वहीं एक निजी बस का चालान भी टैक्स बकाया पर किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन दल की चेकिंग पीटीओ रविचंद्र त्यागी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान दिल्ली से बस्ती जा रही डबल डेकर बस को जब टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बस की गति बढ़ा दी। हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। जांच में पता चला कि बस का परमिट ही नहीं है। अल्ट्रेशन की आशंका को देखते हुए वाहन की जांच रिपोर्ट आरआई को भेज दी गई है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों नाका चौराहा, पटेल तिराहा, पल्हरी चौराहा और कंपनीबाग चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीएसआई रामयतन यादव की अगुवाई में हुई कार्रवाई में चारपहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत नंबर प्लेट और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 89 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed