फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Double decker bus collided with truck, Army jawan killed, nine passengers injured, bus was going from Gorakhpu

Noida: ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, हिमाचल निवासी सेना के जवान की मौत, नौ यात्री घायल

Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इसमें 09 लोगों को गंभीर चोट आयी है। कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार निवासी कांगडा हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। लवी भारतीय थल सेना का जवान है और डोगरा रेजीमेंट में तैनात था।

विज्ञापन
Double decker bus collided with truck, Army jawan killed, nine passengers injured, bus was going from Gorakhpu
एडीसीपी विशाल पांडेय - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूपी के गोरखपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस  ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। घटना में एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक में पत्थर लदे थे। बस के ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे लोहे के गाटर को तोड़कर नीचे उतर गई। जिससे ये हादसा हो गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट बस गोरखपुर से लुधियाना जा रही थी। बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर से नोएडा की तरफ जाते समय जैसे ही ग्राम खेड़ा मोहम्मदाबाद के सामने पहुंची। बस के चालक ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस के चालक को नींद आ गई थी। जिसके बाद वह स्पीड से नियंत्रण खो बैठा और बस  सीधे ट्रक से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


थल सेना के जवान की मौत 
बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इसमें 09 लोगों को गंभीर चोट आयी है। कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार निवासी कांगडा हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। लवी भारतीय थल सेना का जवान है और डोगरा रेजीमेंट में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed