{"_id":"68cab6045805a9b44e0ca5bb","slug":"door-to-door-survey-in-industrial-units-noida-news-c-1-gnd1002-3415511-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: औद्योगिक इकाइयों में डेढ़ महीने से डोर टू डोर सर्वे, प्राधिकरण अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: औद्योगिक इकाइयों में डेढ़ महीने से डोर टू डोर सर्वे, प्राधिकरण अंजान
विज्ञापन
-इनवेस्ट यूपी करवा रहा जुलाई से यह सर्वे, रिपोर्ट की जानकारी नोएडा प्राधिकरण को नहीं मिल रही
-नोएडा क्षेत्र की 11098 औद्योगिक इकाइयों का होना है सर्वे
-सर्वे के उपरांत सामने आएगी औद्योगिक विकास की तस्वीर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में औद्योगिक क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और विकास का रुझान जानने के लिए औद्योगिक इकाइयों का डोर टू डोर सर्वे पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है। इनवेस्ट यूपी से करवाए जा रहे इस सर्वे में कई टीमें हर दिन अलग-अलग फैक्ट्री में पहुंच रही हैं। लेकिन सर्वे में निकल कर क्या आ रहा है। कितनी इकाइयों का सर्वे हो गया है। इसकी कोई जानकारी नोएडा प्राधिकरण के पास नहीं है। इनवेस्ट यूपी की तरफ से सर्वे कर रही एजेंसी क्या रिपोर्ट शासन में भेज रही है। इसकी भी जानकारी प्राधिकरण को नहीं मिल पा रही है। बुधवार को प्राधिकरण के औद्योगिक विकास विभाग की बैठक में यह मुद्दा उठा।
इनवेस्ट यूपी का यह सर्वे डोर टू डोर कंपनियों में हो रहा है। पहुंचने वाली टीमें मौके पर इकाई की स्थिति, प्लॉट पर निर्माण, बिजली खपत, उत्पादन और रजिस्ट्रेशन देख रही हैं। नोएडा क्षेत्र में करीब 11098 छोटी बड़ी औद्योगिक इकाईयां हैं। बहुत सी औद्योगिक इकाई ऐसी हैं जिनका जीएसटी, शॉप या फैक्ट्री एक्ट में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। ऐसे में इनके उत्पादन व कारोबार की गणना ही नहीं हो पाती है। कई ऐसे औद्योगिक प्लॉट हैं जिनमें एक से ज्यादा दो या तीन औद्योगिक इकाई भी चल रही हैं। ऐसे में सर्वे को जाने वाली टीम हर एक औद्योगिक प्लॉट का वास्तविक डेटा मौके से तैयार करेगी। अगर जो कागजों पर संचालन दिखाया गया है और मौके पर औद्योगिक इकाई बंद पड़ी है तो यह भी पता चलेगा।
-- -- -- -- -- -
उद्यमी भी पूछ रहे सवाल, प्राधिकरण भी पहुंच रहे-
कंपनियों-फैक्ट्रियों का डोर टू डोर सर्वे उद्यमियों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई उद्यमी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनकी इकाई के बारे में क्या जानकारी सर्वे में निकल कर सामने आई है। यह जानने के लिए जब प्राधिकरण पहुंच रहे हैं तो वहां भी कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है।