{"_id":"699b2f6629e6149b3406f655","slug":"door-to-door-garbage-collection-started-but-1200-sanitation-workers-are-still-on-strike-noida-news-c-1-noi1095-3981664-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू, लेकिन 1200 सफाई कर्मचारी अब भी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू, लेकिन 1200 सफाई कर्मचारी अब भी हड़ताल पर
विज्ञापन
ठेकेदारी व्यवस्था के तहत तैनात कर्मचारी जन स्वास्थ्य विभाग को समाप्त किए जाने के विरोध में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण में जन स्वास्थ्य विभाग के दोनों खंड समाप्त किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। हालांकि, रविवार को डोर टू डोर कलेक्शन शुरू होने के साथ ही कई कर्मचारियों के लौट आने से यह विरोध आध हो गया है। एजेंसी के साथ लगे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी और कई सेक्टर में कूड़ा उठना शुरू हो गया लेकिन वहीं ठेकेदारी व्यवस्था के तहत तैनात करीब 1200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है।
इन 1200 कर्मचारियों की रविवार को प्राधिकरण स्तर से कोई वार्ता नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की पुरानी व्यवस्था में उनके लिए यह स्पष्ट था कि वो अपने सुपरवाईजर, सफाई निरीक्षक और फिर ऊपर वरिष्ठ प्रबंधक के निर्देशों का पालन करेंगे। इसी क्रम में अपनी समस्याएं भी ऊपर पहुंचाते थे। लेकिन अब नई व्यवस्था में कई-कई अधिकारियों की निगरानी कुछ दूरी में ही बदलेगी। नोएडा प्राधिकरण में 100 प्रतिशत व्यवस्था से तैनात सफाईकर्मचारियों से जुड़े संगठन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने भी नई व्यवस्था के विरोध में हड़ताल की योजना बनाई है। संगठन के प्रदेश मंत्री बबलू पारचा ने बताया कि 6 मार्च से हड़ताल शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर सोमवार को संगठन की तरफ से प्राधिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट व एसीपी दफ्तर में पत्र दिया जाएगा।