फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Door to door dental health care will be available in the capital.

Noida News: राजधानी में डोर टू डोर मिलेगी दंत स्वास्थ्य चिकित्सा

Thu, 20 Mar 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Door to door dental health care will be available in the capital.
स्वास्थ्य मंत्री ने मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान से 6 मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैन को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डोर टू डोर दंत स्वास्थ्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बृहस्पतिवार से डेंटल क्लीनिक वैन की शुरुआत की गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान में आयोजित नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत 6 मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैनों को हरी झंडी दिखाई। ये वैन अलग-अलग हिस्सों में जाकर मुफ्त दंत जांच, इलाज और ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगी।
इस मौके पर डॉ. पंकज ने कहा कि लोग अक्सर ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। इस रोग को लेकर जागरूकता की बहुत जरूरत है। स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने और सही इलाज कराने से होती है। हर मोबाइल डेंटल वैन में आधुनिक डेंटल चेयर, पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट, अल्ट्रासोनिक स्केलर, स्टेरिलाइजेशन यूनिट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की सराहना की और इसके निदेशक, प्राचार्य, फैकल्टी व पूरी टीम को महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

गरीबों तक पहुंच होगी आसान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर इलाके, झुग्गी-बस्तियों और भीड़ वाले क्षेत्रों तक मोबाइल वैन की पहुंच होगी। इसमें दंत विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम मौजूद रहेगी, जो जांच, ओरल स्क्रीनिंग, दर्द से जुड़ी आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी। वैन में स्मार्ट टीवी और ऑडियो सिस्टम भी लगे हैं, जिनके जरिये मरीजों को ओरल हेल्थ और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री ने वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना के तहत ई-लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी छात्रों और डाक्टरों को मुफ्त में हजारों किताबों, शोध-पत्रों और जर्नल्स को एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा। यह ई-लाइब्रेरी छात्रों और डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि वे एक क्लिक पर शोध व जर्नलों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article