फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic helper flees with lakhs of rupees in cash to repay debt

Noida News: कर्ज चुकाने को लाखों की नकदी ले उड़ा घरेलू सहायक

Thu, 06 Nov 2025 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Domestic helper flees with lakhs of rupees in cash to repay debt
अलीगढ़ के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-------------------
-सागरपुर इलाके की घटना, सेंधमारी सेल ने आरोपी को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार
-लाखों नकदी व अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सागरपुर इलाके में कर्ज चुकाने के लिए एक घरेलू सहायक मालिक के घर से पांच लाख रुपये की चोरी कर भाग गया। पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी घरेलू सहायक को अलीगढ़ यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवम सक्सेना के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3.29 लाख रुपये और साढ़े 25 हजार का सामान बरामद किया है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 30 अक्तूबर को सागरपुर निवासी विशांत ने थाने में घर से 5 लाख रुपये की चोरी होने की शिकायत की। मामले की जांच जिला सेंधमारी सेल को सौंपी गई। निरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान पीड़ित के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक संदिग्ध दिखा। इसकी पहचान विशांत के घर में काम करने वाले घरेलू सहायक शिवम सक्सेना के रूप में हुई। पता चला कि शिवम मूलत: अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने फोन पर उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद मिला। 5 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अलीगढ़ स्थित अपने घर आया है। पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------
उधार लिए पैसे वापस करने को उठाया कदम
पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह लंबे समय से शिकायतकर्ता के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था। उसने सोनीपत में कई लोगों से पैसे उधार लिए थे और वह आर्थिक तंगी में था। उसे पैसों की जरूरत थी। 30 अक्टूबर को मौका पाकर उसने अपने मालिक के घर से 4.45 लाख रुपये चुरा लिए और हरिद्वार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed