Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dogs camped in hospitals, posing a risk of infection to patients

Noida News: अस्पतालों में कुत्तों ने जमाया डेरा मरीजों को संक्रमण का बना खतरा

Fri, 21 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dogs camped in hospitals, posing a risk of infection to patients
ईएसआई अस्पताल के पास बैंक के बाहर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल, उप जिला अस्पताल जगाधरी समेत सभी सीएचसी, पीएचसी को लावारिस कुत्तों ने अपना स्थायी डेरा बना लिया है। कुत्ते न केवल अस्पताल परिसर बल्कि भवन के अंदर मरीजों के बीच में बैठे रहते हैं। इससे न केवल मरीजों को कुत्ता काटने का खतरा रहता है बल्कि संक्रमण फैलने का भी डर है।
कई मरीजों को अभी तक अस्पताल में घूम रहे कुत्ते काट भी चुके हैं। इसके बावजूद इन्हें पकड़ने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि एक दिन पहले डीसी पार्थ गुप्ता ने सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को हटाने को लेकर बैठक की है, जिससे लोगों को जल्द ही इनसे राहत पाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कुत्ते अस्पतालों में सरेआम घूमते रहते हैं। अस्पताल का स्टाफ भी कुत्तों को बाहर निकालने की जहमत नहीं उठाता। कई बार तो बेसहारा कुत्ते अस्पताल के अंदर ही मरीजों के पीछे दौड़ने लगते हैं। छिले दिनों अस्पताल में ही एक बुजुर्ग व महिला को कुत्ते ने काट लिया था। जिन्हें अस्पताल में ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया था।पिछले दिनों स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक में नगर निगम को कुत्तों को अस्पताल से पकड़ कर कहीं और छोड़ने को कहा गया था लेकिन कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए थे। पीएमओ ने अस्पताल में घूम रहे कुत्तों को पकड़ने की मांग की थी। निगम स्टाफ ने तर्क दिया था कि गाइडलाइन के अनुसार कुत्ते जहां रहते हैं उन्हें वहां से हटाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में खाते हैं बचा हुआ भोजन

दोनों अस्पतालों में कुत्तों के रहने का बड़ा कारण इन्हें यहां मिलने वाला भोजन भी है। कुछ सामाजिक संस्थाएं सुबह-शाम अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराती हैं। मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन भी इन्हीं से भोजन लेकर खाते हैं। जिन लोगों को भोजन पसंद नहीं आता वह उसे डस्टबिन में डालने के बजाय ऐसे ही खुले में रख देते हैं। इस भोजन को फिर कुत्ते खाते हैं। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उनके परिजन व रिश्तेदार भी भोजन लेकर आते हैं। जो भोजन बच जाता है उसे बाहर ही रख देते हैं। ऐसे में कुत्तों को तीनों समय का भोजन खाने को मिल रहा है।

जल्द ही मिलेगी राहत : महाबीर प्रसाद

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद का कहना है कि कुत्तों से जल्द ही शहरवासियों को निजात मिलने वाली है। कुत्तों को पकड़ कर इनकी नसबंदी करने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। जल्द ही एजेंसी अपना कार्य आरंभ कर देगी।

ईएसआई अस्पताल के पास बैंक के बाहर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा। संवाद

ईएसआई अस्पताल के पास बैंक के बाहर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed