फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dogs attack girl playing in park, bite her leg

Noida News: पार्क में खेल रही बच्ची पर कुत्तों का हमला, पैर में काटा

Sun, 05 May 2024 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Dogs attack girl playing in park, bite her leg
फोटो:----------------
विज्ञापन

पार्क में खेल रही बच्ची पर कुत्तों का हमला, पैर में काटा

-ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की घटना, निवासियों में रोष
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रविवार शाम लावारिस कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। इस घटना से बच्ची काफी सहम गई है। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद से निवासियों में रोष है। उन्होने प्राधिकरण व मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सोसाइटी निवासी एसपी यादव ने बताया कि शाम के समय सोसाइटी की महिलाएं और बच्चे सेंट्रल पार्क में एकत्रित होते हैं। रविवार शाम टावर-20 में रहने वाले कुंजेश की पत्नी और 4 साल की बेटी पार्क में थे। तभी पांच लावारिस कुत्तों ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। बच्ची ने बचने की कोशिश की, लेकिन तब तक एक कुत्ते ने पैर में काट लिया। कुत्ते के काटने से गहरा जख्म हो गया। तभी अन्य लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। निवासियों का आरोप है कि पूर्व में भी इस तरह की कई घटना हो चुकी है। तब भी प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम से कुत्तों का टीकाकरण कराने की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। अब लावारिस कुत्तों की संख्या 10 से अधिक पहुंच गई है। कुत्तों के डर से बच्चे व बुजुर्ग बाहर निकलने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed