{"_id":"61e21be7d0db1d252f10ac9d","slug":"dog-stabbed-in-murga-mandi-of-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : मुर्गा मंडी में बहा कुत्ते का लहू, किसी ने घोंपा चाकू, वीडियो वायरल, पहचाना गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : मुर्गा मंडी में बहा कुत्ते का लहू, किसी ने घोंपा चाकू, वीडियो वायरल, पहचाना गया आरोपी
Sat, 15 Jan 2022 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:27 AM IST
सार
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने वीडियो ट्विटर पर पुलिस को टैग कर शेयर किया। इसके बाद पुलिस व कावेरी ने कुत्ते को उपचार के लिए भेजा। कावेरी ने बताया कि उन्हें किसी ने वीडियो भेजकर जानकारी दी थी। कुत्ते के पेट से चाकू नहीं निकाला गया था, वह गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Instagram
विस्तार
बीटा-2 थाना क्षेत्र की एच्छर स्थित मुर्गा मंडी में शुक्रवार रात लावारिस कुत्ते को किसी ने चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद कुत्ता बाजार में भटकने लगा तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने वीडियो ट्विटर पर पुलिस को टैग कर शेयर किया। इसके बाद पुलिस व कावेरी ने कुत्ते को उपचार के लिए भेजा। कावेरी ने बताया कि उन्हें किसी ने वीडियो भेजकर जानकारी दी थी। कुत्ते के पेट से चाकू नहीं निकाला गया था, वह गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
उनसे सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शनिवार को लिखित तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन