फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dog policy will be implemented from August, vaccination card is necessary for registration

Noida News: अगस्त से लागू होगी डॉग पालिसी, पंजीकरण के लिए टीकाकरण कार्ड जरूरी

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dog policy will be implemented from August, vaccination card is necessary for registration
-सेक्टरों और सोसाइटियों में आए दिन डॉग को लेकर विवाद के चलते निवासी कर रहे थे मांग
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। अगर आप ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में रहते हैं और आपने कोई जानवर (पेट) पाल रखा है तो उसका जल्द से जल्द टीकाकरण कराते हुए कार्ड बनवा लें। यदि ऐसा नहीं किया तो आपके किसी पेट का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। दरअसल, अगस्त माह से डॉग पॉलिसी लागू कर दी जाएगी। इसके लिए पेट एप तैयार हो गया है। ऐप में देसी-विदेशी सभी तरह की नस्ल का नाम दिया गया है। प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए और जानवर प्रेमियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
दरअसल, सेक्टरों और सोसाइटियों में आए दिन डॉग को लेकर विवाद होते रहते हैं। काफी समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से निवासी डॉग पालिसी की मांग कर रहे थे। ऐसे में डॉग पालिसी के साथ-साथ पेट के पंजीकरण के लिए एप बनाया गया है। एप पर पंजीकरण कराते समय विदेशी नस्ल के पेट का 500 रुपये शुल्क अदा करना होगा। इसके बाद जन्म से लेकर अब तक की बीमारियों और टीकाकरण समेत उसका जन्मकार्ड अपलोड करना होगा। यदि एप पर दी गई नस्ल से भी अलग किसी का जानवर है तो उसके लिए अन्य का विकल्प भी दिया गया है। एप पर जानवर की फोटो भी अपलोड करनी होगी। इससे प्राधिकरण को टीकाकरण करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो ग्रेटर नोएडा और गांवों में बिना टीकाकरण के करीब आठ हजार कुत्ते घूम रहे हैं। टीकाकरण और अन्य जानकारी से यह आसानी हो जाएगी कि यदि किसी को कुत्ते ने काटा तो उसका टीकाकरण हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राधिकरण लेगा लावारिस कुत्तों की जिम्मेदारी



गांव, सेक्टर व सार्वजनिक स्थानों पर कोई आरडब्ल्यूए व एओए नहीं है, वहां लावारिस डॉग की नसबंदी करने और रैबीज का टीका कराने की जिम्मेदारी अब प्राधिकरण की होगी।


सेक्टर व सोसाइटी में फीडिंग प्वाइंट बनेंगे
प्रत्येक सेक्टर-सोसाइटी में कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेमचंद समेत कई अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed