Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctors will not leave the district without permission till Diwali-Chhath Puja.

Noida News: दीपावली-छठ पूजा तक बिना अनुमति चिकित्सक नहीं छोड़ेंगे जिला

Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors will not leave the district without permission till Diwali-Chhath Puja.
गाजियाबाद। दीपावली त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारी मौसम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को इमरजेंसी मोड में कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिना अनुमति कोई भी चिकित्सक जिला नहीं छोड़ेंगे। हालांकि वह बात अलग है कि अधिकांश चिकित्सक रहते ही गैर जनपद हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध के लिए जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त दवाइयों, चिकित्सा स्टाफ और उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



दवाई और स्टाफ की व्यवस्था पूरी रखने का निर्देश

त्योहारी सीजन में दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज और छठ जैसे पर्वों के दौरान लोगों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं देने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि जीवन रक्षक दवाओं की अतिरिक्त मात्रा अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई है। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण 24 घंटे चालू हालत में रहेंगे। इमरजेंसी में सर्जरी की जरूरत पड़ने पर ऑन-कॉल सामान्य सर्जन (जनरल सर्जन) उपलब्ध रहेंगे, ताकि गंभीर घायलों को समय पर ऑपरेशन सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सक नहीं रख सकेंगे मोबाइल बंद

स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों को आदेशित किया है कि त्योहार के दौरान वे अपना मोबाइल फोन बंद नहीं करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश सख्ती से लागू रहेगा। इसके साथ ही किसी भी चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ को बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। विभाग ने यह निर्णय त्योहारों के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए लिया है।



इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी अलर्ट

दीपावली के दौरान पटाखों से आगजनी और जलने की घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसी घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एंबुलेंस सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। एंबुलेंस पायलट को हर समय सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed