फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctors' duty increased in emergency

Noida News: इमरजेंसी में बढ़ाई डॉक्टरों की ड्यूटी

Fri, 17 Oct 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Doctors' duty increased in emergency
दिवाली के मद्देनजर 19 से 23 अक्तूबर तक रहेगी नई व्यवस्था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली खुशियों का त्योहार है लेकिन कभी-कभी इस दिन कुछ अप्रिय घटनाएं हो जाती हैं। इन अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए जिला अस्पताल के प्रबंधकों ने सभी तरह की तैयारियां कर ली है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। सामान्य तौर पर हर शिफ्ट में एक डॉक्टर की ड्यूटी रहती है लेकिन 19 से 23 अक्टूबर तक तीन नोडल डॉक्टरों के साथ हर शिफ्ट में दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वहीं, आईसीयू में भी दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की पूरी ड्यूटी लिस्ट तैयार कर संबंधित कर्मचारियों को सर्कुलर भेज दिया है, ताकि ड्यूटी संबंधी कोई भी भ्रम न रहे और सभी डॉक्टर समय पर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें। इस बार इमरजेंसी वार्ड का संचालन तीन वरिष्ठ डॉक्टरों डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. राहुल और डॉ. अरविंद अत्री की देखरेख में किया जाएगा। इनके नेतृत्व में हर शिफ्ट में कम से कम दो डॉक्टर तैनात रहेंगे, जो आपातकालीन मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

साथ ही, अस्पताल के आईसीयू में भी दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि गंभीर रूप से बीमार या घायल मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सके। वहीं, वार्ड में भी एक डॉक्टर तैनात रहेगा, जो मरीजों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करेगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। सीएमएस डॉक्टर अजय राणा ने बताया कि इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, सभी डॉक्टर ऑन-कॉल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed