फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   doctor running nursing home without degree get arrested

बिना डिग्री नर्सिंग होम चलाने वाला कथाकथित डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
doctor running nursing home without degree get arrested
बिना डिग्री नर्सिंग होम चलाने वाला तथा कथित डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। बिना डॉक्टरी डिग्री के अस्पताल चलाने के आरोप में नर्सिंग होम संचालक तथाकथित डॉ. योगराज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज ने लिखित शिकायत में कहा है कि सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के आदेश पर सीएम विंडो की शिकायत पर जांच करने के लिए उनके नेतृत्व में डॉ. गीता और ड्रग अधिकारी कृष्ण कुमार की टीम गठित की गई है। टीम सोलड़ा गांव स्थित केटी नर्सिंग होम पहुंची और वहां डॉ. योगराज को शिकायत के संबंध में बताया। डॉ. नीरज ने जब उनसे प्रेक्टिस करने की डिग्री मांगी तो डॉ. योगराज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने नर्सिंग होम की तलाशी ली तो उसमें 39 प्रकार की दवाईयां और औजार बरामद हुए, जिन्हें मौके पर कब्जे में लेकर गत्ते के डिब्बे में सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed